अन्नपूर्णा सेवा परिवार के प्रथम भंडारा का भव्य आयोजन

हजारों लोगों ने किया प्रसाद ग्रहण 

अन्नपूर्णा सेवा परिवार के प्रथम भंडारा का भव्य आयोजन

नई दिल्ली : दिल्ली में हाल ही में गठित संस्था अन्नपूर्णा सेवा परिवार द्वारा प्रथम वार्षिक भंडारा अंबेडकर अस्पताल के बाहर आयोजित किया गया। संस्था के प्रधान संजय मंगला ने शब्दशिला संवाददाता को बताया कि मां अन्नपूर्णा के आशीर्वाद से संस्था के प्रथम भंडारे में लगभग ढाई हजार लोगों ने भोजन प्रसाद ग्रहण किया है उन्होंने कहा की हमारी संस्था ने अस्पताल के बाहर यह आयोजन इसलिए किया है की उपचाराधीन लोगों के साथ जो परिजन अस्पताल में मौजूद है उन्हें कुछ राहत दी हा सके। महामंत्री अमित गोयल ने बताया कि संस्था में दिल्ली के साथ ही विभिन्न जगह से लोग जुड़ कर लोग सेवा कार्य करना हैं और अपना योगदान दे रहे हैं संस्था के चेयरमैन सूरजभान जिंदल और कोषाध्यक्ष तपस गुप्ता ने आए हुए सभी सदस्यों का स्वागत किया। भंडारे में संरक्षक सदस्यों के साथ अनेक सामाजिक हस्तियां भी मौजूद रहीं और सभी ने भंडारे के सफल आयोजन के लिए संस्था के अध्यक्ष और अन्य पदाधिकारियों को शुभकामनाएं थे यह भंडारा कौन आस्था और श्रद्धा के साथ आयोजित किया गया। उत्साहित कार्यकर्ता माता अन्नपूर्णा के जयघोष कर रहे थे।