पूर्वी दिल्ली। गीता कॉलोनी कृष्णा नगर में अटल कैंटीन का भव्य उद्धघाटन किया।

संवादाता सुमित उपाध्याय
दिल्ली ,गीता कॉलोनी
नई दिल्ली। आज दिल्ली सरकार द्वारा राजधानी दिल्ली में 25 नई "अटल कैंटीन" का उद्घाटन कृष्णा नगर विधानसभा क्षेत्र में नर्सरी सफेदा झुग्गी बस्ती से किया गया और बाकी 24 जगह वर्चुअल माध्यम से बटन दबाकर दिल्ली प्रदेश के महामहिम उपराज्यपाल महोदय श्री वीके सेक्सेना एवं दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता जी द्वारा किया गया। जिसमें मुख्य रूप से पूर्वी दिल्ली लोकसभा सांसद एवं केंद्रीय राज्यमंत्री हर्ष मल्होत्रा, दिल्ली सरकार में गृह, शहरी विकास एवं ऊर्जा मंत्री आशीष सूद, क्षेत्रीय विधायक डॉ अनिल गोयल, भाजपा शाहदरा ज़िला अध्यक्ष दीपक गाबा, ज़िला प्रभारी डॉ अनिल गुप्ता, भाजपा शाहदरा ज़िला प्रवक्ता ऐडवोकेट भारत गौड़, निगम पार्षद मीनाक्षी शर्मा, नीमा भगत, राजू सचदेवा व संदीप कपूर सहित क्षेत्र की गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी,rwa, मार्केट एसोसिएशन एवं गणमान्य लोगों के साथ हज़ारों की संख्या में क्षेत्रीय लोगों ने भाग लिया।45 अटल कैंटीन पहले ही खोली जा चुकी हैं इसके साथ यह संख्या 70 अटल कैंटीन हो जाएंगी, जिसमें केवल 5 रुपए में भर पेट भोजन मिलेगा। भारत सरकार में केन्द्रीय राज्यमंत्री हर्ष मल्होत्रा ने उपराज्यपाल महोदय, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता व शहरी विकास मंत्री आशीष सूद का आभार व्यक्त किया और कहा कि आमजन, श्रमिकों, रिक्शा चालकों, विद्यार्थियों एवं जरूरतमंद परिवारों को किफायती दरों पर स्वच्छ एवं पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से “अटल कैंटीन” की शुरुआत की जा रही है। यह योजना भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जनकल्याणकारी सोच और अंत्योदय के सिद्धांत से प्रेरित है। "अटल कैंटीनों" का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि दिल्ली में कोई भी व्यक्ति भूखा न रहे। इन कैंटीनों में न्यूनतम दर पर पौष्टिक थाली उपलब्ध कराई जाएगी, जिसमें दाल, सब्जी, चावल एवं रोटी जैसे संतुलित आहार शामिल होंगे। सभी कैंटीनों में स्वच्छता, गुणवत्ता और पारदर्शिता का विशेष ध्यान रखा जाएगा। श्री हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि आज दिल्ली की सरकार बने हुए 1 वर्ष होने जा रहा है उसकी आज पूर्व संध्या है और फर्क देखिए पिछले केजरीवाल की भ्रष्ट सरकार के 11वर्ष और यह एक वर्ष इसमें जमीन आसमान का अंतर दिल्ली की जनता को सुख सुविधा देने के लिए आया है और उसका कोई बड़ा कारण है तो दिल्ली की जनता है आप सब लोग हैं मैं आपको बहुत-बहुत धन्यवाद देता हूं साधुवाद देता हूं कि अपने पिछले वर्ष दिल्ली में जो सत्ता परिवर्तन किया और दिल्ली के अंदर भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाई रेखा जी हमारी मुख्यमंत्री बनी। जिसके कारण से जो जो फायदे भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव से पहले पार्टी के शीर्ष नेतृत्व में स्वयं देश के प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी ने हमारे उसे समय के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय जेपी नड्डा जी ने हमारे गृहमंत्री आदरणीय अमित शाह जी ने जनता के लिए संकल्प किए थे हमारी मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता जी ने आशीष सूद जी ने हमारे लोग सब के नेतृत्व में पूरे होने जा रहे हैं मित्रों चाहे जिन मकानों में बिजली का बिल बिजली का मीटर नहीं लगता था वह कारपोरेशन के द्वारा किसी कारण से बुक थे बहुत बड़ी समस्या थी रेखा जी ने और जो की बिजली विभाग के आशीष जी के पास है उन्होंने यह पॉलिसी बनाई कि जो बुक हुए मकान भी है वहां भी बिजली का मीटर लगेगा यह बहुत बड़ी राहत दिल्ली की जनता को दी इसके अलावा पीने के पानी की पाइपलाइन का डालना सीवर का दोबारा से बना और आपके सामने आज 70 अटल कैंटीन जो हमारे गरीब भाई-बहन है मजदूर साथी हैं उनको उनका सम्मान देने के लिए यह सिर्फ भोजन की बात नहीं है यह उनके सम्मान की बात है उनके हाथ में विश्वास को बढ़ाने की बात है आज 70 कैंटीन दिल्ली के अंदर लगातार चल रही है मित्रों इसके अलावा दिल्ली के अंदर जो 10 साल पहले पूर्वी दिल्ली के लिए यमुना पार विकास बोर्ड अपना एक अलग से काम करता था पिछली केजरीवाल सरकार ने उसको बंद कर दिया था जिसके कारण से यमुना पार विकास बोर्ड जो एक जो संस्था थी जो विकास करती थी वहां के लोगों के लिए वह बंद हो गई थी यमुनापार विकास बोर्ड का दोबारा से गठन किया गया और मुझे बताते हुए बहुत खुशी है और गर्व का अनुभव करता हूं कि केवल यमुना पार विकास बोर्ड के कारण से जमुना पार की तरक्की के लिए विकास के लिए लगभग 800 करोड रुपए न केवल एलॉट किए बल्कि कई कामों को भी अप्रूव करदिया गया है साथ ही उन्होंने बताया कि दिल्ली देहरादून एक्सप्रेस वें 1 महीने में पूरा जनता को समर्पित कर देंगे। दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता ने सभी साथियों को भाइयों को बहनों और बुजुर्गों को मेरा बहुत-बहुत प्रणाम हमारा सौभाग्य है कि आज इस अटल कैंटीन की योजना दिल्ली में लागू होने पर साथी मंत्री आशीष सूद जी ने एक बड़ा सपोर्ट किया दी थी पर 71 वाले विधायक जी थोड़ा बाहर थे उन्होंने निवेदन किया कि मेरे आने पर करना तो आशीष जी 70 आज हम कर रहे हैं और ऐसे शुभ अवसर पर दिल्ली के हम सबके बहुत प्रिय उपराज्यपाल महोदय से हम सबको बहुत ऊर्जा मिल रही है हमारे भाई हर्ष मल्होत्रा जी जो न केवल केंद्रीय मंत्री है भारत सरकार में बल्कि क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद हैं हमेशा दिल्ली के लिए दिल में दर्द रखने वाले हमारे हर्ष मल्होत्रा जी भी यहां उपस्थित है कंधा मिलाकर बिल्ली के दिल की आशाओं को पूरा करने में दिल्ली सरकार लगी हुई है।क्या काम अस्पताल में होना चाहिए क्या स्वास्थ्य शिविरों के लगने का पैटर्न होना चाहिए हर चीज में उनकी सहभागिता बहुत ही बहुत ही है और हर कार्यक्रम में आप उपस्थित रहते हैं सरकार के साथ मिलकर के सदैव अपने अपनी उपस्थिति दिखाई है ऐसे भाई अनिल गोयल जी मैं इस मौके पर अपने ड्यूटी के अधिकारियों की भी प्रशंसा करना चाहती हूं हमारे सीईओ ड्यूटी रूपेश ठाकुर जी पीके झांसी जिन्होंने उनकी पूरी टीम ने बहुत कम समय में हमारे इस स्वप्न को अटल कैंटीन एक ही स्वप्न था इसके पीछे की दिल्ली में कोई भूख ना सोए आपने हमारे सपने को आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र जी के सपने को और अटल बिहारी वाजपेई जी के मार्गदर्शन को पूरा करने के लिए हमारे साथ मेहनत करी इस काम को पूरा किया मैं आपको भी बहुत-बहुत बधाई देता हूं हमारी टीम के रूप में लगातार जो दिल्ली सरकार काम कर रही है जनता के बीच में पहुंचने का काम करते हैं उनकी समस्या हम तक लाते हैं और हमारे समाधान जनता तक पहुंचाते हैं अपनी टीम को भी मैं बहुत-बहुत बधाई देता जिस दिन सरकार का 1 साल पूरा होने जा रहा है और कोई भ्रष्टाचार का आरोप नहीं है। दूसरी तरफ दिल्ली के भ्रष्ट मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल गाड़ी नहीं चाहिए बांग्ला नहीं चाहिए कोठी नहीं चाहिए कुर्सी नहीं चाहिए जनता में जैसे ही उनको बहुमत दिया तो उनकी गर्दन अकड़ गई और झूठ बोला ऐसे ही ऐसे हो गए बांग्ला भी चाहिए गाड़ी भी चाहिए। उपराज्यपाल महोदय का धन्यवाद् इस 1 साल में आपने जो हमारा मार्गदर्शन किया जो सरकार की हैंड होल्डिंग की यह हमारे लिए बहुत बड़ा सपोर्ट था यह कहते थे कि अरविंद केजरीवाल कहते थे हमें काम करने में दिक्कत होती है तो भाई गलत काम तो न तो उपराज्यपाल महोदय करने देंगे आपको करने देंगे ना लोग करने देंगे चाहे सरकार किसी की भी हो आज भी यदि हमारी किसी फाइल में भी कोई कमी रह जाती है तो तुरंत LG महोदय कहते हैं कि भाई इसको ठीक करके लाइए तो यह अपना संविधानिक दायित्व निभाते हुए तब कोई कमी छोड़ी ना आज वह कोई कमी छोड़ते हैं इसके लिए मैं आपको साधुवाद देता हूं विपरीत परिस्थितियों में अपने दिल्ली को कभी अकेला नहीं छोड़ा दिल्ली को हमेशा साथ निभाया और विशेष रूप से मां यमुना के आसपास जिस तरीके से आपने आहिस्ता पार्क और बांसेरा पार्क खिलाएं वह दिल्ली को एक नई हवा देने की तरफ बहुत बड़ा कदम था।योजना के अंतर्गत कैंटीनों को प्रमुख बाजारों, औद्योगिक क्षेत्रों, अस्पतालों एवं श्रमिक बहुल इलाकों में स्थापित किया जाएगा, ताकि अधिकतम लोगों को इसका लाभ मिल सके। स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के साथ-साथ महिला स्वयं सहायता समूहों को भी संचालन में प्राथमिकता दी जाएगी।
#। शहरी विकास मंत्री आशीष सूद ने बताया कि 56 दिन हो गए कैंटीन खुले हुए 56 दिनों में अगर 1458000 लोगों ने खाना खाया तो लगभग 26000 लोगों ने रोज खाना खाया और 45 कैंटीन थी अगर 14 लाख 58000 लोगों ने खाना खाया है तो 31702 लोगों ने प्रति कैंटीन खाना खाया अब इसमें 25 कैंटीन और जुड़ने वाली है तो आप अंदाजा लगाइए अगर 45 कैंटीन में 31000 लोग प्रतिदिन खाना खाते थे।केवल और केवल हमारे लिए एक ऐसा स्थान नहीं है जहां पर सरकार ₹5 में भोजन उपलब्ध करा रही है यह हमारे लिए ऐसा स्थान है जहां पर आकर हमें आत्मिक संतोष और दिल से खुशी मिलती है क्यों क्योंकि अंत्योदय की बात हमारी पार्टी के संस्थापकों पंडित दीन दयाल उपाध्याय जी ने की थी औरनरेंद्र मोदी जी उसको पूरा कर रहे हैं और अटल कैंटीन की बात हमारे घोषणा पत्र में थी और उसको पूरा श्रीमती रेखा गुप्ता जी हर दिन अपनी मेहनत से किया। जब शहरी विकास मंत्रालय के मंत्री के रूप में मुझे अटल पेंशन पर आने का मौका मिलता है तो शहरी विकास मंत्रालय केवल कुछ शहरी विकास केवल कुछ सड़क कुछ नाली कुछ पानी की सफाई आदि में नहीं है विकास हर वर्ग के व्यक्ति के लिए सरकार अपने माध्यम से कुछ ऐसा काम कर रही है जिससे उसके जीवन में सुकून मिलता है जिससे उसके जीवन में परिवर्तन आता है।
# माननीय उपराज्यपाल महोदय श्री वीके सेक्सेना जी ने बटन दबाकर उद्घाटन किया और सभी को विश्वास दिलाता हूं कि जो दिल्ली की जनता के हित में दिल्ली सरकार की नीतियों को लागू करने में पूर्ण सहयोग करूंगा। कोई भूखा न सोए दिल्ली में अटल कैंटीन एक पुण्य कार्य है और इससे सरकार को भी आशीर्वाद मिलेगा।
#। क्षेत्रिय विधायक डॉ अनिल गोयल ने बताया कि अटल कैंटीन केवल भोजन सेवा नहीं, बल्कि सामाजिक सरोकार और सेवा भावना का प्रतीक है। यह पहल “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।दिल्लीवासियों ने इस पहल का स्वागत करते हुए इसे जनहित में ऐतिहासिक निर्णय बताया है। निकट भविष्य में विभिन्न जिलों में चरणबद्ध तरीके से अटल कैंटीनों का विस्तार किया जाएगा।




