20KM का इलाका घेरा. ड्रोन से आतंकियों की खोज; जवानों को सीने, सिर और गर्दन पर लगीं गोलियां

20KM का इलाका घेरा. ड्रोन से आतंकियों की खोज; जवानों को सीने, सिर और गर्दन पर लगीं गोलियां

   

रिपोटर सुमित उपध्याय   

जम्मू संभाग के जिले पुंछ की सुरनकोट तहसील के डन्ना शाहसितार क्षेत्र में शनिवार शाम को वायुसेना के वाहनों पर आतंकी हमले के बाद दहशतगर्दों की तलाश तेज कर दी गई है। और सुरनकोट व मेंढर के 20 किलोमीटर तक क्षेत्र में घेराबंदी की गई है। रविवार को दूसरे दिन तलाशी अभियान जारी है। आतंकियों की खोज के लिए ड्रोन व अन्य उपकरणों की भी मदद ली जा रही है। सुरक्षा बलों ने रविवार को निकटवर्ती गांव गुरसाई से छह लोगों को पूछताछ के लिए उठाया है। तलाशी अभियान के दौरान सेना के हेलिकॉप्टर से स्पेशल फोर्स के जवान घटनास्थल पर पहुंचे हैं। इस बीच जिला विकास उपायुक्त पुंछ यासीन मोहम्मद चौधरी और एसएसपी पुंछ युगल मन्हास भी घटनास्थल पर पहुंचे हैं।