UP: महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर सपा के झंडे लगाने पर हंगामा, क्षत्रियों में आक्रोश, अखिलेश के खिलाफ नारेबाजी
रिपोटर सुमित उपध्याय
मैनपुरी में सपा मुखिया अखिलेश यादव के रोड शो के बाद करहल चौराहे पर कुछ कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया। और यहां स्थित महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर सपा का झंडा लगाने की कोशिश भी की। इसकी जानकारी होने के बाद क्षत्रिय समाज के लोगों में आक्रोश फैल गया। और करहल चौराहे पर सुबह-सुबह 300 से अधिक क्षत्रिय समाज के लोग एकत्र हो गए। यहां समाजवादी पार्टी के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की गई है। इस दौरान चौराहे पर जाम लगाने का भी प्रयास किया गया। सूचना मिलते ही भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। इस दौरान आक्रोशित लोगों ने समजावादी पार्टी और अखिलेश यादव के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।




