बरेली सेंट्रल जेल से माफिया डॉन बबलू श्रीवास्तव को लेकर प्रयागराज पुलिस रवाना, कल कोर्ट में है पेशी
संवादाता सुमित उपाध्याय
व्यापारी पंकज महिंद्रा अपहरण कांड के आरोपी माफिया डॉन बबलू श्रीवास्तव को लेकर प्रयागराज पुलिस बरेली से रवाना हो गई। बबलू श्रीवास्तव को रविवार दोपहर करीब ढाई बजे बरेली सेंट्रल जेल से बाहर निकाला गया। और उसे कड़ी सुरक्षा के बीच बरेली से प्रयागराज ले जाया गया है




