खेल पंचाट से अपील खारिज होने के बाद विनेश की आई पहली प्रतिक्रिया, सोशल मीडिया पर शेयर की फोटो
रिपोटर सुमित उपाध्याय
महिला पहलवान विनेश फोगाट की खेल पंचाट से अपील खारिज होने के बाद पहली प्रतिक्रिया सामने आई है।और विनेश ने पेरिस ओलंपिक में महिला 50 किग्रा भार वर्ग के फाइनल में जगह बनाई थी, लेकिन स्वर्ण पदक मुकाबले से पहले ही उनका वजन निर्धारित सीमा से 100 ग्राम अधिक आया था, जिस कारण उन्हें अयोग्य करार दिया गया था। विनेश ने हालांकि संयुक्त रजत पदक देने की मांग पर खेल पंचाट (सीएएस) में अपील दायर की थी, लेकिन बुधवार की रात खेल पंचाट ने विनेश की अपील खारिज कर दी थी जिससे उनकी पदक लाने की उम्मीद टूट गई थी




