ईस्ट पंजाबी बाग से खाटू श्याम दिल्ली धाम तक भव्य निशान यात्रा का आयोजन

निशान यात्रा में सैकड़ों महिलाएं शामिल

ईस्ट पंजाबी बाग से खाटू श्याम दिल्ली धाम तक भव्य निशान यात्रा का आयोजन

श्री धार्मिक निष्काम सेवा ट्रस्ट ईस्ट पंजाबी बाग ने खाटू श्याम जी की निशान यात्रा का आयोजन किया।यह यात्रा पार्क मंदिर ईस्ट पंजाबी बाग से चलकर भगवान दास नगर से होती हुई खाटू श्याम दिल्ली धाम अलीपुर रोड पहुंची जिसमे महिला मंडल पंजाबी बाग की महिलाओ ने बढ चढ कर हिस्सा लिया। खाटू श्याम दिल्ली धाम के राष्ट्रीय अध्यक्ष घनश्याम गुप्ता जावेरी ने कहा इस निशान यात्रा में विशेष रूप में 201 महिलाओं की भागीदारी रही जिन्होंने 21 किलोमीटर की निशान यात्रा की। इस यात्रा में ईस्ट पंजाबी बाग के सुप्रसिद्ध समाजसेवी व् उद्योगपति मुकेश गर्ग ने अपनी माता श्रीमती धनपति देवी गर्ग व पत्नी उमा गर्ग के साथ सपरिवार बाबा श्याम का फूलो से सजा बहुत सुन्दर रथ का पूजन व बाबा की मनमोहक छवि के सामने ज्योत प्रज्जवलित कर निशान यात्रा का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर महिला मंडल पंजाबी बाग की संस्थापक अध्यक्षा मीना गुप्ता, महामंत्री कृष्णा मंगला, कोषाध्यक्ष किरण गोयल व ट्रस्टी पूनम सिंघल ने भाग लिया। इस अवसर पर मीना गुप्ता ने शब्दशिला संवाददाता से कहा की महिलाएं हर क्षेत्र में आगे है और जहा धर्म की बात करें तो महिलाये बहुत उत्साहित व श्रद्धा भाव से हिस्सा लेती है । यात्रा में महिलाएं पूरा रास्ता खाटू श्याम के भजन गाती चलती रही और इतनी लम्बी यात्रा का पता ही नहीं चला। खाटू श्याम दिल्ली धाम के राष्ट्रीय महामंत्री पवन सिंघल ने कहा कि इस तरह की यात्रा से तन और मन दोनों स्वस्थ होते है । पूनम सिंघल ने कहा की खाटू श्याम को जब भी दिल से पुकारा है उन्होंने हमेशा ही हमारा साथ दिया है। यात्रा 12 बजे खाटू शाम दिल्ली धाम पहुंची जहां सभी ने बाबा के दर्शन किये व प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर श्री धार्मिक निष्काम सेवा ट्रस्ट ईस्ट पंजाबी बाग के चंद्रभान गर्ग, भूषण गर्ग, अशोक गर्ग, संजय अग्रवाल, जोगेंद्र अग्रवाल गणेश बंसल, किशन गर्ग व राजेंद्र गर्ग फतामा शामिल हुए।