सनी देओल ने शाहरुख-सलमान-आमिर को छोड़ा पीछे, बॉर्डर 2 के लिए ले रहे इतनी तगड़ी फीस!
संवादाता सुमित उपाध्याय
गदर 2 की सक्सेस के बाद सनी देओल एक बार फिर लाइमलाइट में आ गए हैं. मगर गदर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर कामयाबी के झंडे गाड़ दिए है सनी देओल की गदर 2 ने 500 करोड़ से ज्यादा की कमाई की. इतनी तगड़ी कमाई करके सनी देओल ने साबित कर दिया कि उनका जादू अभी भी कम नहीं हुआ है.और गदर 2 की सफलता के बाद सनी देओल के पास ऑफर्स की लाइन लग गई है. खबरें आ रही हैं कि सनी देओल गदर 2 के बाद बॉर्डर 2 में दुश्मनों के छक्के छुड़ाते दिखेंगे. रिपोर्ट्स के मुताबिक, गदर 2 के लिए सनी देओल ने भारी भरकम फीस की डिमांड की है और डील साइन कर दी है.




