भारत सभी तरह के आतंकवाद और उसकी अभिव्यक्तियों की निंदा करता है : लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला

भारत सभी तरह के आतंकवाद और उसकी अभिव्यक्तियों की निंदा करता है : लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला

 

  संवादाता  सुमित उपाध्याय   
लोकसभा अध्‍यक्ष ओम बिरला ने संसद परिसर में पत्रकारों से बातचीत की. इस दौरान बिरला ने कहा कि भारत आतंकवाद के सभी स्वरूपों और अभिव्यक्तियों की निंदा करता है. वैश्विक शांति और समृद्धि का आह्वान करते हुए उन्होंने कहा कि आतंकवाद शांति और विकास में बाधक है. उन्होंने कहा कि आतंक के सभी स्रोतों को सामूहिक संकल्पशक्ति से परास्त करना होगा. साथ ही लोकसभा अध्‍यक्ष ने कहा कि नई दिल्ली P20 शिखर सम्मेलन अब तक का सबसे सफल P20 शिखर सम्मेलन रहा है.