हर वोट कीमती और हर आवाज का महत्त्व फर्स्ट टाइम वोटरों से PM मोदी की खास अपील
रिपोटर सुमित उपाध्याय
देशभर में आज लोकसभा चुनाव का आगाज हो गया है आज शुक्रवार19 अप्रैल को 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 102 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं. देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकतंत्र के महापर्व के मौके पर देशवासियों से मतदान करने की अपील की है और पीएम मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में 21 राज्यों और संघ शासित प्रदेशों की 102 सीटों के वोटर्स से अपने मताधिकार का प्रयोग जरूर करने की अपील की. पीएम मोदी ने कहा कि वोटिंग जरूर करें और नया रिकॉर्ड बनाएं. इसके साथ ही फर्स्ट टाइम वोटरों से भी पीएम मोदी ने खास अपील करते हुए कहा कि वे भारी संख्या में मतदान करें. पीएम मोदी ने कहा कि हर वोट कीमती है और हर आवाज का महत्त्व है लोकतंत्र का सबसे बड़ा उत्सव आज से शुरू हो रहा है! लोकसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान में 21 राज्यों और संघ शासित प्रदेशों की 102 सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे। इन सभी सीटों के मतदाताओं से मेरा आग्रह है कि वे अपने मताधिकार का प्रयोग जरूर करें और वोटिंग का नया रिकॉर्ड बनाएं




