दिल्ली-NCR की हवा की सेहत सुधरी: एक्यूआई कम होने से ग्रेप- 2 के प्रतिबंध हटे, जानिए किन कामों की रहेगी छूट

दिल्ली-NCR की हवा की सेहत सुधरी: एक्यूआई कम होने से ग्रेप- 2 के प्रतिबंध हटे, जानिए किन कामों की रहेगी छूट

संवादाता। सुमित उपाध्याय 
लाइव न्यूज़ 99 

दिल्ली में तेज हवाओं और बूंदाबांदी से प्रदूषण में थोड़ी कमी आई है। ऐसे में बुधवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 249 दर्ज किया गया। यह हवा की खराब श्रेणी है। इसमें मंगलवार की तुलना में 35 सूचकांक की गिरावट दर्ज की गई। दूसरी ओर, एनसीआर में गुरुग्राम की हवा सबसे अधिक प्रदूषित रही। यहां एक्यूआई 264 दर्ज किया गया, यह हवा की खराब श्रेणी है। वहीं, नोएडा में 232, ग्रेटर नोएडा में 247 और गाजियाबाद में 246 एक्यूआई दर्ज किया गया। हवा की सेहत सुधरने से ग्रेप-2 के प्रतिबंध हटा दिए गए हैं