दिल्ली पुलिस ने शब-ए-बारात के मद्देनजर बृहस्पतिवार शाम से यातायात प्रतिबंध और डायवर्जन के संबंध में एक एडवाइजरी जारी की है। इसमें कहा गया है कि बृहस्पतिवार और शुक्रवार की मध्यरात्रि को शब-ए-बारात के मद्देनजर मध्य दिल्ली में शाम 5 बजे से कार्यक्रम के समापन तक यातायात प्रतिबंध और डायवर्जन लागू रहेंगे।और नेता जी सुभाष मार्ग,एसपीएम मार्ग, चर्च मिशन रोड, खारी बावली रोड, कुतुब रोड, महाराजा अग्रसेन मार्ग सुभाष पार्क टी-प्वाइंट, शांति वन चौक और छत्ता रेल चौक पर यातायात की आवाजाही प्रतिबंधित व डायवर्ट की जा सकती है।