यह भयावह भाषा है...', पीएम मोदी के खिलाफ मंत्री के आपत्तिजनक पोस्ट पर भड़के पूर्व राष्ट्रपति नशीद
रिपोर्ट सुमित उपाध्याय
मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद नशीद ने मालदीव की एक मंत्री की पोस्ट पर कड़ी नाराजगी जाहिर की है। और दरअसल इस पोस्ट में मालदीव की मंत्री मरियम शिउना ने पीएम मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया। और इस पर मोहम्मद नशीद ने कड़ी आपत्ति जताई और एक पोस्ट के जरिए मंत्री की भाषा को भयावह बताया।




