जल्द ही राजस्थान पुलिस को सौंपा जाएगा मोनू मानेसर, X से लेकर पाकिस्तान तक गिरफ्तारी की चर्चा
संवाददाता सुमित उपाध्याय
मोहित यादव उर्फ मोनू मानेसर की गिरफ्तारी की खबर कुछ ही देर में सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गई । मोनू मानेसर की गिरफ्तारी और उसे राजस्थान पुलिस को सौंपने की बात सामने आने के बाद से लोगों ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी। और गिरफ्तारी के आधे घंटे में ही मोनू मानेसर की गिरफ्तारी सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगी। राजस्थान पुलिस को मोनू मानेसर की ट्रांसिट रिमांड मिल गई है। बताया जा रहा है कि जुनैद-नासिक हत्या कांड में पुलिस पूछताछ करेगी




