सम्पादक सुमित उपाध्याय
गर्मी ने एक बार फिर सितम ढाना शुरू कर दिया है। शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान 37 व न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। और ऐसे में कई परिषदीय विद्यालयों में शनिवार को गर्मी के चलते आठ बच्चों की हालत बिगड़ गई। बच्चों की तबियत बिगड़ते ही परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों में खलबली मच गई। आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां हालत में सुधार होने पर उन्हें घर भेज दिया गया। कंपोजिट विद्यालय लखाही में रोजाना की तरह विद्यालय परिसर में बच्चे कमरों में बैठकर पढ़ाई कर रहे थे। एकाएक गर्मी के चलते बच्चों की तबियत बिगड़ने लग गई। धीरे-धीरे बच्चे कक्षाओं में गर्मी के चलते घबराने लगे और कुछ बच्चे बेहोश हो गए। विद्यालय में तैनात शिक्षकों ने बच्चों को कक्षाओं से बाहर खुले आसमान में लाकर बैठाया। कक्षा 7 की राबिया व शनी व कक्षा तीन के तबरेज तबियत इतनी बिगड़ गई कि बच्चे कक्षाओं में बेहोश हो गए। बच्चों के बेहोश होते ही शिक्षक ने इस बात की सूचना विभाग में दी और बच्चों को चिकित्सा सुविधा मुहैया कराया।