जितना बड़ा गुंडा, सपा में उसका उतना बड़ा ओहदा...', सुल्तानपुर एनकाउंटर पर CM योगी का अखिलेश को जवाब

जितना बड़ा गुंडा, सपा में उसका उतना बड़ा ओहदा...', सुल्तानपुर एनकाउंटर पर CM योगी का अखिलेश को जवाब

 

रिपोटर सुमित उपाध्याय   
उत्‍तर प्रदेश के सुल्तानपुर एनकाउंटर पर समाजवादी पार्टी मुखिया अखिलेश यादव और मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ आमने-सामने नजर आ रहे हैं.और मुख्‍यमंत्री योगी ने अखिलेश यादव को करारा जवाब देते हुए कहा है कि समाजवादी पार्टी के राज में जितना बड़ा गुंडा होता था, उसे उतना ही बड़ा ओहदा मिलता था. सुल्तानपुर में डकैती के एक आरोपी को 5 सितंबर को पुलिस एनकाउंटर में गोली लगने से मौत के मामले में मजिस्ट्रियल जांच के आदेश जिला प्रशासन की तरफ से दिए गए हैं.