हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 : ओम प्रकाश चौटाला लड़ेंगे चुनाव? क्या कहते हैं नियम, यहां समझें

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 : ओम प्रकाश चौटाला लड़ेंगे चुनाव? क्या कहते हैं नियम, यहां समझें

    

  रिपोटर सुमित उपाध्याय 

हरियाणा विधानसभा चुनाव की तारीख जैसे-जैसे पास आ रही हैं वैसे-वैसे ही सूबे में चुनावी सरगर्मी तेज होते जा रही है. खबर निकलकर आ रही है कि इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला अब 20 साल के लंबे अंतराल के बाद एक बार फिर चुनावी रण में उतरने की तैयारी कर रहे हैं. आपको बता दें कि ओमप्रकाश चौटाला को शिक्षक भर्ती घोटाला को लेकर जेल की सजा हुई थी अब वो अपनी सजा पूर करके बाहर आ चुके हैं.अब चौटाला की उम्र 89 साल है. उन्होंने दिल्ली की अदालत से विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए इजाजत मांगी है. बताया जा रहा है कि उन्होंने अपने साथ सजा काटने वाले शेर सिंह बड़शामी को चुनाव लड़ने की मंजूरी देने को आधार बनाते हुए अपने लिए ये मांग की है और कोर्ट ने कुछ दिन पहले ही शेर सिंह बड़शामी को चुनाव लड़ने की अनुमति दे दी थी.