भारत में हो रहा लोकसभा चुनाव दुनिया का सबसे खर्चीला चुनाव बनने जा रहा : विशेषज्ञ का दावा

भारत में हो रहा लोकसभा चुनाव दुनिया का सबसे खर्चीला चुनाव बनने जा रहा : विशेषज्ञ का दावा

 
रिपोटर सुमित उपाध्याय  

भारत में हो रहा इस साल का लोकसभा चुनाव खर्च के मामले में पिछले रिकॉर्ड तोड़ने और दुनिया का सबसे खर्चीला चुनाव होने जा रहा है. एक चुनाव विशेषज्ञ ने यह बात कही. चुनाव संबंधी खर्चों पर पिछले करीब 35 साल से नजर रख रहे गैर-लाभकारी संगठन ‘सेंटर फॉर मीडिया स्टडीज' (सीएमएस) के अध्यक्ष एन भास्कर राव ने दावा किया कि इस लोकसभा चुनाव में अनुमानित खर्च 1.35 लाख करोड़ रुपये तक पहुंचने की उम्मीद है, जो 2019 में खर्च किए गए 60,000 करोड़ रुपये से दोगुने से भी अधिक है