दूसरे चरण के मतदान के लिए BJP ने कसी कमर; बूथ जीतने की रणनीति तैयार, महिला और युवा मतदाताओं पर फोकस
रिपोटर सुमित उपाध्याय
भाजपा के लिए राजनीतिक लिहाज से लोकसभा चुनाव का दूसरा चरण काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है.दूसरे चरण के तहत लोकसभा की जिन 88 सीटों पर शुक्रवार को मतदान होने जा रहा है,उसमें से सबसे ज्यादा 52 सीटें भाजपा के पास हैं और लोकसभा चुनाव से पहले पार्टी का दामन थामने वाले दो निर्दलीय सांसदों को मिला लिया जाए तो यह आंकड़ा 54 पर पहुंच जाता है.




