"जिन्हें आपत्ति है वो केंद्र से बोलकर फिर से करवा लें", जातिगत गणना के आंकड़ों पर सवाल उठाने वालों को तेजस्वी का जवाब

  

संवादाता  सुमित उपाध्याय   

बिहार में जातिगत गणना की रिपोर्ट को लेकर राजनीति गर्म है. विपक्षी दलों द्वारा आंकड़ों पर सवाल उठाए जाने पर उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने हमला बोला है.और उन्होंने कहा है कि अगर आंकड़े में फेरबदल करना होता तो मुख्य मंत्री नीतीश कुमार अपने जाति के आंकड़े को बढ़ा देते और उन्होंने बीजेपी के सहयोगियों पर कहा कि ये सब लोग केवल भ्रम फैलाने के लिए ऐसा कर रहे हैं.  तेजस्वी यादव रविवार को सहरसा में पार्टी के एक कार्यक्रम में बोल रहे थे.