केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने सभी 28 राज्यों तथा 8 केंद्र शासित प्रदेशों के पंजीयकों तथा 13 राज्यों में क्रियाशील 1,851 कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंकों (ARDBs) को कंप्यूटरीकरण के माध्यम से सशक्त करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है.ताकि देश के सभी PACS के कंप्यूटरीकरण की योजना की तर्ज पर एक राष्ट्रीय एकीकृत सॉफ्टवेयर के माध्यम से 13 राज्यों के कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंकों (ARDBs) की सभी इकाइयों का कंप्यूटरीकरण किया जाएगा.