प्रयागराज में गर्मी ने तोड़ा रिकॉर्ड, पारा 43 डिग्री के पार पहुंचा, 30 जिलों में हीट वेब का अलर्ट

प्रयागराज में गर्मी ने तोड़ा रिकॉर्ड, पारा 43 डिग्री के पार पहुंचा, 30 जिलों में हीट वेब का अलर्ट

 


रिपोटर सुमित उपाध्याय  

गुरुवार को जिले में तापमान इस साल के सबसे उच्च स्तर पर पहुंच गया। सारे रिकॉर्ड को तोड़ते हुए तापमान 43 डिग्री के पार पहुंच गया। न्यूनतम तापमान 29.1 रहा। और सड़कों पर सन्नाटा रहा और आसमान से आग बरसती रही। हीट वेब के चलते लोग मुंह में रूमाल बांधकर सड़कों पर देखे गए। मौसम विभाग के अनुसार अगले चार दिनों तक इसी तरह की गर्मी और लू चलने की संभावना है। सुबह से ही सूरज ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए। गर्मी से लोग बेहाल रहे। दिन में चल रही हल्की हवा सूरज के तेवर के आगे फेल रही। सुबह नाै बजे के बाद सड़कों पर लोग निकलने से परहेज करने लगे। जो लोग जरूरी काम से निकले उन्होंने गर्मी से बचाव के लिए शरीर को पूरी तरह ढककर रखा। मौसम के जानकारों के अनुसार अभी पारा और चढ़ने का अनुमान है।