ईरान के राजदूत ने इजरायल-हमास संघर्ष के लिए तीन वजहों को ठहराया जिम्मेदार
संवादाता सुमित उपाध्याय
नई दिल्ली : इजरायल-फिलिस्तीन युद्ध अब तक थमने का नाम नहीं ले रहा है.और हमास के लड़ाके लगातार इजरायल पर हमला कर रहे हैं और इजरायल भी बदले में फिलिस्तीन को मुंहतोड़ जवाब दे रहा है. मगर ऐसे हालात में दुनिया दो हिस्सों में बंट गई है.कुछ देश इजरायल के समर्थन में खड़े हैं तो कुछ देश फिलिस्तीन को समर्थन कर रहे हैं. ईरान वह देश है, जिसको फिलिस्तीन का समर्थक माना जाता है यहां तक कि उसकी भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं. दोनों के बीच जारी संघर्ष के बीच एनडीटीवी ने भारत में ईरान के राजदूत डॉ. इराज इलाही से बातचीत कर उनका पक्ष जाना. भारत में ईरान के राजदूत डॉ. इराज इलाही ने एक खास इंटरव्यू में एनडीटीवी को बताया कि उनका देश "गर्व से" फिलिस्तीन का समर्थन करता है.




