गाजियाबाद और नोएडा में कल वोटिंग: छावनी में तब्दील दिल्ली-यूपी के बॉर्डर, निकाला फ्लैग मार्च; ड्रोन से नजर

गाजियाबाद और नोएडा में कल वोटिंग: छावनी में तब्दील दिल्ली-यूपी के बॉर्डर, निकाला फ्लैग मार्च; ड्रोन से नजर

रिपोटर सुमित उपाध्याय  

लोकसभा के दूसरे चरण के तहत शुक्रवार को गाजियाबाद और नोएडा समेत यूपी की आठ सीटों के लिए मतदान किया जाएगा। और पड़ोसी राज्य में मतदान को देखते हुए दिल्ली-यूपी की तमाम सीमाओं को बृहस्पतिवार शाम से ही छावनी में तब्दील कर दिया गया है।बॉर्डर पर टाइट बैरिकेडिंग करने के अलावा संवदेनशील इलाके में फ्लैग मार्च भी निकाला जा रहा है।