जम्मू-कश्मीर के बडगाम में आतंकी हमला, यूपी के दो लोगों को मारी गोली
रिपोटर सुमित उपाध्याय
जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में आतंकवादियों ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश के दो लोगों को गोली मार दी। और एक अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार शाम को मध्य कश्मीर जिले के मागाम के मजहामा इलाके में गोली लगने से सूफियान और उस्मान घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि उन्हें अस्पताल ले जाया गया और उनकी हालत स्थिर बताई गई है। घटना के बाद सूचना मिलने पर पहुंची सुरक्षाबलों की टीम ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी और आतंकियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन चलाया हुआ है।




