दिल्ली फाउंडेशन ऑफ डीफ वूमेन का दो दिवसीय स्वर्ण जयंती स्थापना दिवस समारोह संपन्न

दिल्ली फाउंडेशन ऑफ डीफ वूमेन का दो दिवसीय स्वर्ण जयंती स्थापना दिवस समारोह संपन्न
दिल्ली फाउंडेशन ऑफ डीफ वूमेन का दो दिवसीय स्वर्ण जयंती स्थापना दिवस समारोह संपन्न

नई दिल्ली : मूक-बधिर महिलाओं के उत्थान को समर्पित संस्था देहली फाउंडेशन ऑफ डीफ वूमेन के तत्वाधान में संस्था का स्वर्ण जयंती स्थापना दिवस 18 एवं 19 मार्च को दो दिवसीय समारोह के रूप में दिल्ली के बाराखंबा रोड स्थित मॉडर्न स्कूल में भव्य रूप से आयोजित किया गया। उद्घाटन समारोह प्रथम दिवस के मुख्य अतिथि इफको टोकियो जनरल कंपनी लिमिटेड के मानव संसाधन विकास विभाग के डायरेक्टर रमेश कुमार थे जबकि विशिष्ट अतिथियों के रूप में वरिष्ठ समाजसेवी, उद्योगपति एवं दिल्ली की अनेक सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं के सरपरस्त श्याम लाल गुप्ता, सतीश जैन एवं किरण जैन, लता कृष्णमूर्ति एवं डॉक्टर विजय दत्त शामिल रहे।19 मार्च, समापन समारोह के मुख्य अतिथि दिल्ली सरकार के सामाजिक अधिकारिता विकास राज्यमंत्री राजकुमार आनंद थे जबकि विशिष्ट अतिथियों के रूप में डॉ विजय दत्त, वेंकटेश, वरुण सिंह एवं सौदामिनी पेठे शामिल रहे। दो दिवसीय स्वर्ण जयंती स्थापना दिवस समारोह के विशेष मेहमानों के रूप में अग्रवंश की संस्थापक अध्यक्ष अमिता मुकीम गोयल, सर्वोच्च न्यायालय दिल्ली के वरिष्ठ अधिवक्ता एवं ष्ठस्नष्ठङ्ख के मुख्य संरक्षक विकास सिंह, संस्था की संस्थापक सदस्य मुक्ति उप्पल, इंटरनेशनल बैडमिंटन प्लेयर सोनू आनंद एवं क्वेटा इंटरनेशनल की चेयरपर्सन सुशीला खिला चंद शामिल रहे।

दो दिवसीय स्वर्ण जयंती स्थापना दिवस समारोह की विशिष्ट अतिथि एवं संस्था की संरक्षक अनीता मुकीम गोयल ने अपने संबोधन में संस्था की ऊर्जावान अध्यक्ष मीनू सिंह, सचिव उमा कपूर एवं कार्यक्रम सचिव वीना मल्होत्रा सहित पूरी टीम को शानदार आयोजन के लिए साधुवाद देते हुए उन्हें शुभकामनाएं प्रदान की।

विशिष्ट अतिथि पद से उपस्थित जन को संबोधित करते हुए वरिष्ठ समाजसेवी एवं उद्योगपति श्याम लाल गुप्ता ने देहली फाउंडेशन ऑफ डीफ वूमेन की पूरी टीम को स्वर्ण जयंती स्थापना दिवस की बधाई देते हुए संस्था द्वारा मूक-बधिर महिलाओं एवं बालिकाओं के उत्थान के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए अपने पूर्ण सहयोग का आश्वासन संस्था को दिया। इस अवसर पर श्याम लाल गुप्ता की फुटवियर कंपनी द्वारा निर्मित जूते बच्चियों को वितरित किए गए एवं जरूरतमंद मूक बधिर महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के उद्देश्य से सिलाई मशीने भी अनीता मुकीम गोयल एवं श्याम लाल गुप्ता द्वारा भेंट की गई। दो दिवसीय समारोह में आए हुए अतिथियों का भाव मीना अभिनंदन संस्था प्रेसिडेंट मीनू सिंह, सचिव उमा कपूर, कार्यक्रम सचिव के रूप में शानदार दायित्व निर्वहन करते हुए आयोजन को सफल बनाने में योगदान प्रदान करने वाली वीना मल्होत्रा एवं पूरी टीम ने किया।