पूर्व सेना प्रमुख के 'भारत में मिलेगा PoK' वाले बयान पर शिवसेना का वार, कहा- पद पर थे, तभी लेना था

पूर्व सेना प्रमुख के 'भारत में मिलेगा PoK' वाले बयान पर शिवसेना का वार, कहा- पद पर थे, तभी लेना था

संवाददाता सुमित उपाध्याय  
केंद्रीय मंत्री और पूर्व सेना प्रमुख जनरल वीके सिंह ने कहा कि पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) अपने आप ही भारत में शामिल हो जाएगा। और इसके लिए आपको बस थोड़ा सा इंतजार करने की जरूरत है। उनका यह बयान सामने आते ही राजनीतिक गलियारों में हलचल बढ़ गई। उद्धव ठाकरे वाली शिवसेना के नेता संजय राउत ने पूर्व सेना प्रमुख पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जब वह पद पर थे, तब कोशिश करनी चाहिए थी।