बड़े पर्दे पर दिखाई देगी देश के सबसे लोकप्रिय प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई की कहानी
नेताओं-अभिनेताओं, खेल जगत के चेहरों, यहां तक की गैंगस्टर्स के जीवन पर भी भारतीय सिनेमा में कई बायोपिक बन चुकी हैं. बायोपिक के माध्यम से किसी खास व्यक्ति के जीवन के उन पहलुओं को दुनिया के सामने पेश किया जाता है जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं. इस बार देश के पूर्व प्रधानमंत्री और भारतीय राजनीति के दिग्गज राजनेता अटल बिहारी वाजपेयी की जिंदगी पर बायोपिक बनने जा रही है
अटल बिहारी वाजपेयी पर बनने वाली इस फिल्म का नाम 'अटल' होगा. यह फिल्म विनोद भानुशाली और संदीप सिंह जैसे दिग्गज निर्माता एक साथ बना रहे हैं. बता दें कि संदीप सिंह ने ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बायोपिक 'पीएम नरेंद्र मोदी' बनाई थी.
अब वह जल्द ही देश के पूर्व प्रधानमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के यशस्वी नेता अटल बिहारी वाजपेयी के जिंदगी के कई बड़े रहस्यों को बड़े पर्दे पर लाने जा रहे हैं. हालांकि अभी तक इस बात की जानकारी नहीं दी गई है कि अटल बिहारी वाजपाई की इस बायोपिक में उनका किरदार कौन निभाएगा.
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म की शूंटिग साल 2023 में शुरू होने जा रही है. बताया जा रहा है कि इस फिल्म को अटल बिहारी वाजपेयी के 99वें जयंती यानी 2023 की क्रिसमस के दिन रिलीज किया जाएगा. फिलहाल इस फिल्म के डायरेक्टर और अन्य अभिनेताओं के बारे में जानकारी नहीं दी गई है.
इस फिल्म का टीजर भी रिलीज किया जा चुका है. जिसमें उनके राजनीतिक सफर के दौरान दी हुई स्पीच सुनाई दे रही है. इसमें वो कह रहे हैं, 'सत्ता का खेल तो चलेगा, सरकारें आएंगी जाएंगी, पार्टियां बनेंगी बिगड़ेंगी. मगर ये देश रहना चाहिए, इस देश का लोकतंत्र अमर रहना चाहिए.' अटल बिहारी वजपायी के जीवन पर आधारित ये फिल्म दो भाषाओं में रिलीज की जाएगी. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस फिल्म की कहानी उनकी लिखी गई किताब 'द अनटोल्ड वाजपेयी' पर आधारित है.




