मंत्री आतिशी की यूपी और हरियाणा के सीएम को चिट्ठी, बोलीं- हक का पानी दें, राजनीति न करें
रिपोटर सुमित उपाध्याय
राजधानी दिल्ली में बिजली-पानी की मांग बढ़ने पर राजनीतिक घमासान बढ़ता जा रहा है। और जल संकट को लेकर दिल्ली की जल मंत्री आतिशी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को चिट्ठी लिखी। इतना ही नहीं मंत्री आतिशी ने केंद्रीय जल मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को पत्र लिखकर अतिरिक्त पानी उपलब्ध कराने की मांग कर चुकी हैं।




