राजद विधायक बोले- मनरेगा का 60% पैसा चढ़ावा में चला जाता है विधानसभा अध्यक्ष ने टोकते हुए क्या कहा

राजद विधायक बोले- मनरेगा का 60% पैसा चढ़ावा में चला जाता है विधानसभा अध्यक्ष ने टोकते हुए क्या कहा


रिपोटर सुमित उपाध्याय 
लाइव न्यूज़ 99 

बिहार। विधानसभा में बजट सत्र पर चर्चा के दौरान राष्ट्रीय जनता दल के विधायक और प्रखंड विकास पदाधिकारी रहे और गौतम कृष्ण ने कटौती प्रस्ताव का समर्थन किया। और उन्होंने सदन में एनडीए सरकार पर हमला बोला। और साथ ही ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री श्रवण कुमार को भी घेरने की कोशिश की। और राजद विधायक गौतम कृष्ण ने कई गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मैं 14 महीने तक प्रखंड विकास पदाधिकारी रहा। मेरे ऊपर जो आरोप लगे, उसे बिना सुने हुए मंत्री ने मुझ पर कार्रवाई कर दी गई। आपका विभाग आंख पर पट्टी बांधकर काम करता है। विधायक ने कहा कि मुझे 14 महीने तक किस तरह से तंग किया गया? इसका मैंने अपने त्याग पत्र में जिक्र किया था। उन्होंने मंत्री श्रवण कुमार पर हमला करते हुए कहा कि आप अगर भ्रष्टाचारियों का साथ नहीं देते आज मैं इस सदन में नहीं रहता। मुझ जैसे ईमानदार अधिकारी को दूध की मक्खी की तरह निकालकर फेंक दिया गया। मनरेगा में किस तरह भ्रष्टाचार व्याप्त था। 60 फीसदी पैसा चढ़ावा में ही चला जाता है। प्रधानमंत्री आवास योजना के घर कागज पर तो हैं लेकिन आप कोसी के इलाके में चले जाएं, किसी गरीब के घर आपको पक्के नहीं दिखेंगे। सारे पैसे लूट लिए जाते हैं।