राज्यसभा चुनाव की वोटिंग के बीच सपा को एक और बड़ा झटका, मनोज पांडे के साथ तीन और विधायक हुए बागी
रिपोटर सुमित उपाध्याय
राज्यसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। मनोज पांडेय के साथ ही उसके तीन अन्य विधायक बागी हो गए हैं। सपा के विधायक मनोज पांडे ने मुख्य सचेतक पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को भेज दिया है।




