सीएम नायब सिंह बोले- कांग्रेस खो चुकी जनता का विश्वास; पूर्व सीएम से मिलने पहुंचे JJP विधायक
रिपोटर सुमित उपाध्याय
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि अभी कुछ दिन पहले ही कांग्रेस के लोग विधानसभा में अविश्वास प्रस्ताव लेकर आए थे और तब हमने विश्वास मत हासिल किया।और कहा कि जब विधानसभा सत्र चलेगा तब इस पर बात होगी। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि कांग्रेस को जल्दी है पर लेकिन हमारे साथ जनता का विश्वास है। कांग्रेस तो जनता का विश्वास खो चुकी है।




