सक्षम प्राधिकरण के पास जाइए.. सीएम अरविंद केजरीवाल को पद से हटाने वाली याचिका दिल्ली HC ने कर दी खारिज
रिपोटर सुमित उपध्याय
दिल्ली हाईकोर्ट ने आबकारी नीति से जुड़े धन शोधन मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद उन्हें मुख्यमंत्री पद से हटाने का अनुरोध करने वाली एक जनहित याचिका पर सुनवाई से गुरुवार को इनकार कर दिया। और हाईकोर्ट ने कहा कि कई बार राष्ट्रीय हित को निजी हित के ऊपर तरजीह देनी होती है।




