सेना में शामिल हुआ मॉड्यूलर ब्रिज सिस्टम, डीआरडीओ ने किया है विकसित, जानिए क्या मिलेगा फायदा

सेना में शामिल हुआ मॉड्यूलर ब्रिज सिस्टम, डीआरडीओ ने किया है विकसित, जानिए क्या मिलेगा फायदा

 

रिपोटर सुमित उपाध्याय  

भारतीय सेना में आज मॉड्यूलर ब्रिज को शामिल किया गया है।मॉड्यूलर ब्रिज के सेना में शामिल होने से सेना की इंजीनियर्स कॉर्प्स की क्षमताओं में काफी विस्तार होगा और भौगोलिक रूप से चुनौतीपूर्ण जगहों पर भी सेना और टैंकों को तैनात करना आसान हो जाएगा।  और नई दिल्ली स्थित मानेकशॉ सेंटर में आयोजित हुए कार्यक्रम में आधिकारिक रूप से मॉड्यूलर ब्रिज को सेना में शामिल किया गया। और मॉड्यूलर ब्रिज को डिजाइन और विकसित डीआरडीओ ने लार्सन एंड टुब्रो के साथ मिलकर किया है। कार्यक्रम में भारतीय सेना के प्रमुख जनरल मनोज पांडे, सीडीएस जनरल अनिल चौहान, सेना, डीआरडीओ और रक्षा मंत्रालय के कई वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।