सालासर फैक्टरी में जलकर मजदूर की मौत, सफाई के दौरान पैर फिसलने से भट्टी में गिरा रंजीत

सालासर फैक्टरी में जलकर मजदूर की मौत, सफाई के दौरान पैर फिसलने से भट्टी में गिरा रंजीत

रिपोर्ट सुमित उपाध्याय   

पिलखुवा धौलाना मार्ग खेड़ा गांव स्थित सालासर फैक्टरी में रविवार की सुबह मजदूर की जलकर मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है। और बिहार निवासी संजीत कुमार मांझी सालासर फैक्टरी में मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण कर रहा था। तभी रविवार की सुबह वह फैक्टरी में सफाई का कार्य कर रहा था अचानक पैर फिसलने से भट्टी में गिर गया औऱ उसकी जलकर मौत हो गई।