हाईकोर्ट ने घटना का लिया स्वतः संज्ञान, फायर सर्विस, दिल्ली सरकार और MCD को भेजा नोटिस

दिल्ली हाईकोर्ट ने मुखर्जी नगर के कोचिंग सेंटर में आग लगने की घटना का स्वतः संज्ञान लिया है। हाईकोर्ट ने दिल्ली फायर सर्विसेज, दिल्ली सरकार, दिल्ली पुलिस और एमसीडी को स नोटिस जारी किया है। ऐसी इमारतों का फायर ऑडिट करने का निर्देश दिया है। फायर सर्विस अथॉरिटीज देखेंगी कि ऐसी इमारतों में फायर सेफ्टी सर्टिफिकेट हैं या नहीं। जवाब देने के लिए दो हफ्तों का वक्त दिया है। तीन जुलाई को मुख्य न्यायाधीश की कोर्ट इस मामले पर विचार करेगी।

हाईकोर्ट ने घटना का लिया स्वतः संज्ञान, फायर सर्विस, दिल्ली सरकार और MCD को भेजा नोटिस