हिंदू सेना ने इजरायल के समर्थन में लगाए पोस्टर, भारत से हमास को आतंकी संगठन घोषित करने की मांग
संवादाता सुमित उपाध्याय
इजरायल के समर्थन में दिल्ली के तीन मूर्ति हाइफा चौक पर पोस्टर लगाए गए हैं. यह पोस्टर हिंदू सेना की ओर से लगाए गए हैं. हिंदू सेना की ओर से कहा गया है कि जिस तरह से 1918 में हिंदुओं ने इजरायल की मदद की थी और प्रथम विश्व युद्ध में जर्मन और तुर्की सेनाओं से हाइफा को खाली कराया था,उसी तरह अगर जरूरत पड़ी तो हिंदू फिर से इजरायल के लिए लड़ेंगे.हिंदू सेना प्रमुख विष्णु गुप्ता की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि इजरायल यहूदी और ईसाई धर्म का जन्मस्थान है.यहूदी और इजराइल को "अवैध कब्जा" कहना वैसा ही है,जैसे यह कहना कि हिंदू अवैध रूप से भारत पर कब्जा कर रहे हैं.साथ ही कहा कि भारत को आधिकारिक तौर पर हमास को आतंकवादी संगठन घोषित करना चाहिए और भारत में फिलिस्तीनी दूतावास को बंद करना चाहिए.साथ ही उन्होंने भारत में फिलिस्तीनी समर्थकों को गिरफ्तार करने की भी मांग की है.




