12 या 13 नहीं इस बार 17 लोगों की होगी बिग बॉस 17 में एंट्री, आ गई कंफर्म कंटेस्टेंट की लिस्ट
संवादाता सुमित उपाध्याय
बिग बॉस 17 का आगाज आज रात यानी 15 अक्टूबर को रात 9 बजे होने वाला है. जहां होस्ट सलमान खान इस बिग बॉस हाउस और उस घर में 17वें सीजन में रहने जा रहे घरवालों से जनता को रुबरू कराएंगे, जो दर्शकों को 3 महीने एंटरटेन करेंगे. हालांकि अभी तक मेकर्स ने प्रोमो में छह लोगों के नाम से पर्दा उठाया है, जिसमें एक कपल है. लेकिन अब पूरे 17 कंफर्म कंटेस्टेंट की लिस्ट आ गई है, जो ऑडियंस का एक्साउटमेंट लेवल कई गुना बढ़ा देगी क्योंकि इस बार 12 या 13 नहीं पूरे 17 लोग बिग बॉस 17 के आलीशान घर में एंट्री लेंगे.




