800 साल पुरानी अष्टधातु प्रतिमा चोरी करने वाला जैन मंदिर का सहायक और वेल्डर गिरफ्तार एक करोड़ थी कीमत

800 साल पुरानी अष्टधातु प्रतिमा चोरी करने वाला जैन मंदिर का सहायक और वेल्डर गिरफ्तार एक करोड़ थी कीमत

रिपोटर सुमित उपाध्याय 
लाइव न्यूज़ 99 

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मुलायम सिंह निवासी गांव बिजोरी पाठक जनपद दमोह मध्यप्रदेश और चेतन निवासी गांव धूम मानिकपुर बादलपुर के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों से पूछताछ की की गई है और यह भी जांच की जा रही है कि चोरी की वारदात में कोई अन्य व्यक्ति शामिल तो नहीं है।ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-3 कोतवाली पुलिस ने सुनपुरा गांव स्थित प्रचीन जैन मंदिर में हुई चोरी की वारदात का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। चोरी करने वाले आरोपियों में मंदिर का सहायक और पूर्व वेल्डिंग कर्मचारी शामिल है।