Delhi: मंदिर ले जाने की बात कर 11 साल की मासूम के साथ पार्क में दुष्कर्म, पीड़िता के कपड़ों ने बयां की बर्बरता
संवाददाता सुमित उपाध्याय
द्वारका जिला के बाबा हरिदास नगर इलाके में मंदिर में दर्शन कराने के बहाने एक युवक ने 11 साल की मासूम बच्ची को पार्क में ले जाकर दुष्कर्म किया। वारदात के बाद किसी को कुछ भी बताने पर मासूम को जान से मारने की धमकी दी गई। और पीड़िता घर पहुंची तो उसके कपड़ों पर लगा खून देखकर मां से पूछताछ की।




