EPE पर ट्रक ने साइड में खड़े कैंटर को मारी टक्कर, तीन महिला समेत चार की मौत, 24 घायल

EPE पर ट्रक ने साइड में खड़े कैंटर को मारी टक्कर, तीन महिला समेत चार की मौत, 24 घायल

  

रिपोटर सुमित उपाध्याय । 

ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे पर रेवड़ी-रेवड़ा गांव के पास शनिवार रात तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे खड़े कैंटर में टक्कर मार दी। और हादसे में कैंटर सवार तीन महिला समेत चार की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 24 लोग घायल हो गये। घायलों को गाजियाबाद व दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिनमें आठ की हालत गंभीर बनी हुई है। मृतकों में मां-बेटा भी शामिल हैं। सभी लोग हरियाणा के गनौर में ईट-भट्टे पर काम करते थे, हादसे के समय उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर व हरदौई लौट रहे थे। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया।