केंद्रीय राज्य मंत्री सुकांत मजूमदार का बड़ा आरोप, 'बंगाल में फल-फूल रहा है जबरन वसूली का धंधा'
रिपोटर सुमित उपाध्याय ।
पश्चिम बंगाल में भाजपा अध्यक्ष और केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री सुकांत मजूमदार ने राज्य सरकार पर बिना नाम लिए निशाना साधा है। और केंद्रीय मंत्री ने दावा किया हैं कि राज्य में कानून-व्यवस्था सही नहीं है और पिछले कुछ महीनों से आभूषण की दुकानों में गोलीबारी और डकैती की घटनाएं इसे साबित भी कर रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि ये घटनाक्रम मुंबई में पहले की आपराधिक गतिविधियों की याद दिलाते हैं,जो राज्य में चिंताजनक प्रवृत्ति का संकेत देते हैं।




