दिल्ली में दो घंटे रखा डिजिटल अरेस्ट, ठगे 44 लाख; VPN का करते थे इस्तेमाल
रिपोटर सुमित उपाध्याय
विदेश से ठगी का गिरोह चला रहे आरोपियों ने मुनिरका एंक्लेव दिल्ली के शरद कपूर पुत्र स्व.सतीश कुमार कपूर को उनके घर में ही दो घंटे से ज्यादा डिजिटल गिरफ्तार करके रखा। और इसके बाद आरोपियों ने उनसे 44 लाख 45 हजार 436 रुपये ठग कर ले गए। दक्षिण-पश्चिमी जिले की साइबर थाना पुलिस ने इन विदेशी गिरोह के लिए भारत में बैंक खाता उपलब्ध कराने वाले राकेश कुमार शॉ पुत्र लेफ्टिनेंट पल्लू शॉ और रशीद खान पुत्र अब्दुल रज्जाक खान को गिरफ्तार किया है। इनके बैंक खातों में हाल ही में चार करोड़ से ज्यादा का लेन-देन हुआ है। इनके कब्जे से ठगी गई पूरी रकम बरामद की गई है।




