'पेरिस ओलंपिक में जाने वाला हर खिलाड़ी चैंपियन है', पीएम मोदी ने भारतीय दल को सराहा; जानें क्या कहा

'पेरिस ओलंपिक में जाने वाला हर खिलाड़ी चैंपियन है', पीएम मोदी ने भारतीय दल को सराहा; जानें क्या कहा

रिपोटर सुमित उपाध्याय 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 78वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर गुरुवार को पेरिस ओलंपिक में हिस्सा लेने वाले भारतीय दल से मुलाकात की। और पीएम मोदी ने इस दौरान कांस्य पदक विजेता मनु भाकर, पुरुष हॉकी टीम सरबजोत सिंह और पहलवान अमन सहरावत से बात की। इस दौरान पेरिस ओलंपिक में हिस्सा लेने वाले कई अन्य खिलाड़ी भी मौजूद थे। और पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डाल एथलीटों को प्रेरित किया और भारतीय दल में शामिल सभी सदस्यों के प्रयासों की सराहना की।