विक्रम सिंह डाला को मिला बाबा आमटे शांति भूषण राष्ट्रीय सम्मान 2023

विक्रम सिंह डाला को मिला  बाबा आमटे शांति भूषण राष्ट्रीय सम्मान 2023

विक्रम सिंह डाला जिला चरखी दादरी के रहने वाले दिल्ली में न्यू जरनि एक भव्य कार्यक्रम में नैशनल बलिदान अवार्ड व बाबा आमटे शांति भूषण राष्ट्रीय सम्मान 2023 से सम्मानित किया गया। यह विक्रम सिंह डाला का 50वाँ नेशनल अवार्ड है। यह अवार्ड भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम जाजू ओर अन्य अतिथियों द्वारा प्रदान किया गया।
विक्रम सिंह डाला ने बताया कि गत 20 मार्च को दिल्ली के लोधी रोड पर इंडिया इस्लामिक संस्कृति सेंटर में न्यू जरनि संस्था की तरफ से नैशनल बलिदान अवार्ड 2023 का आयोजन किया उसमें भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम जाजू मुख्य अतिथि रहें। उनके अलावा अन्य  कई लोगों को संस्था की तरफ से सम्मानित किया गया, साथ ही, देश के लिए जिन वीरों ने बलिदान दिया उन परिवारों को भी सम्मानित किया गया। विक्रम सिंह डाला ने देश के अलग अलग हिस्सों से सम्मान मिल चुका है। विक्रम डाला ने देश के वीर शहीदों के सम्मान में लम्बे समय से काम किया है। सामाजिक गतिविधियों में कार्य करतें रहेते हैं।