समाजसेवी राजीव सातरोडिया महात्मा हंसराज अमृत समाज के सम्मान से सम्मानित 

समाजसेवी राजीव सातरोडिया महात्मा हंसराज अमृत समाज के सम्मान से सम्मानित 

पूर्व शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल एवं त्रिपुरा से पूर्व मुख्यमंत्री विप्लव देव ने किया द्वारा प्रसिद्ध समाजसेवी राजीव सातरोडिया को महात्मा हंसराज अमृत सम्मान देकर  सम्मानित
किया गया।
दिल्ली के सुप्रसिद्ध समाजसेवी युवा दिल्ली के संस्थापक  चेयरमैन  और शब्दशिला समाचार पत्र के संरक्षक राजीव सातरोडिया को हंसराज कॉलेज द्वारा विज्ञान भवन में आयोजित राष्ट्रीय शिक्षा समागम में महात्मा हंसराज अमृत समाज सेवा सम्मान से सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल एवं त्रिपुरा से पूर्व मुख्यमंत्री विप्लव देव उपस्थित रहे। राजीव सातरोडिया को सम्मानित करने वालों में हंसराज कॉलेज की प्रधानाचार्य रमा शर्मा एवं कार्यक्रम समन्वयक डॉ विजय कुमार मिश्र उपस्थित रहे।
राजीव सातरोडिया ने हंसराज कॉलेज द्वारा दिए गए सम्मान के लिए धन्यवाद अर्पित करते हुए आश्वासन दिया कि वे एवं उनकी संस्था सदैव समाज सेवा के कार्यों में अग्रणी रहेगी।