अमानतुल्लाह को राहत, 24 फरवरी तक गिरफ्तारी पर रोक; कोर्ट ने जांच में शामिल होने के लिए कहा

अमानतुल्लाह को राहत, 24 फरवरी तक गिरफ्तारी पर रोक; कोर्ट ने जांच में शामिल होने के लिए कहा

संवादाता सुमित उपाध्याय 

आम आदमी पार्टी  के  विधायक अमानतुल्लाह खान ने राऊज एवेन्यू कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की। और जिसके बाद राउज एवेन्यू कोर्ट में आप विधायक की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई हुई। और कोर्ट ने अमानतुल्लाह खान की गिरफ्तारी पर 24 फरवरी तक रोक लगा दी है। कोर्ट ने अमानतुल्लाह को जांच में शामिल होने के लिए कहा है। जामिया नगर में पुलिस टीम पर हमले का कथित तौर पर नेतृत्व करने के आरोप में अमानतुल्लाह के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है।