आप सांसद राघव चड्ढा ने की स्टालिन के बयान की कड़ी निंदा, बोले- 'मैं सनातन धर्म से हूं'

आप सांसद राघव चड्ढा ने की स्टालिन के बयान की कड़ी निंदा, बोले- 'मैं सनातन धर्म से हूं'

संवाददाता सुमित उपाध्याय 

राज्यसभा से आम आदमी पार्टी के सांसद और नेता राघव चड्ढा ने मंगलवार को सनातन धर्म पर द्रमुक नेता उदयनिधि स्टालिन की टिप्पणी की कड़ी निंदा की। और उन्होंने कहा कि किसी भी पार्टी के कुछ छोटे नेताओं द्वारा दिए गए बयानों को इंडिया गठबंधन का आधिकारिक बयान नहीं  माना जा सकता है।