कूचबिहार में विपक्ष पर बरसे पीएम मोदी- वो गरीबी हटाओ कहते रहे, हमने 25 करोड़ लोगों को दी राहत
रिपोटर सुमित उपध्याय
देशभर में लोकसभा चुनाव को लेकर सरगर्मी बढ़ गई है। सभी पार्टियां अपने स्टार प्रचारकों के दम पर जनता का ध्यान अपनी ओर खींचना चाहती हैं। और इस बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी ताबड़तोड़ रैलियां कर रहे हैं। और उन्होंने कूचबिहार में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस दशकों तक 'गरीबी हटाओ' का नारा देती रही। यह बीजेपी सरकार है जिसने पिछले दस वर्षों में 25 करोड़ लोगों को गरीबी से छुटकारा दिलाया। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि हम ईमानदारी से काम कर रहे हैं और हमारी नीयत सही है।




