दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे पर बस से टकराकर कार डिवाइडर से भिड़ी, पांच लोग घायल, दो की हालत गंभीर

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे पर बस से टकराकर कार डिवाइडर से भिड़ी, पांच लोग घायल, दो की हालत गंभीर

 

 रिपोर्ट सुमित उपाध्याय  

गाजियाबाद के वेवसिटी थाना क्षेत्र अंतर्गत दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे पर रविवार सुबह 8:30 बजे मुजफ्फरनगर से दिल्ली एयरपोर्ट जा रही वैगनआर कार बस से टकराकर अनियन्त्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। और टक्कर होने के बाद कार सवार पांच युवक घायल हो गये और कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को नजदीकी अस्पताल में भी भर्ती कराया गया। जहां से दो को गंभीर अवस्था में दिल्ली जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया गया तीन को उपचार के बाद घर भेज दिया। पुलिस को अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।